WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Janani Suraksha Yojana 2024 (JSY): लाभ, पात्रता एवं सम्पूर्ण जानकारी | जननी सुरक्षा योजना

Janani Suraksha Yojana 2024: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लगातार नवजात शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं की स्थिती को सुधारने तथा उन्हें अच्छी सुविधाएं प्रदान करने के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम महिला और शिशु के हित में उठाते हुए जननी सुरक्षा योजना की शुरुवात की है। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जिससे की महिलाएं और शिशु का स्वास्थ्य अच्छा हो सके। आज हम हमारे आर्टिकल पर Janani Suraksha Yojana Apply Online 2024 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। चलिए आज हम हमारे इस आर्टिकल पर आपको बताते हैं की Janani Suraksha Yojana क्या है,Janani suraksha yojana 2024 online registration,Janani suraksha yojana 2024 last date,Janani suraksha yojana 2024 registration,Janani suraksha yojana 2024 apply online,जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,जननी सुरक्षा योजना पोर्टल,जननी सुरक्षा योजना के लाभ,जननी सुरक्षा योजना फॉर्म PDF,जननी सुरक्षा योजना कब प्रारंभ हुई और Janani Suraksha Yojana में आवेदन कैसे करें।

Janani Suraksha Yojana

Janani Suraksha Yojana 2024

Table of Contents

Janani Suraksha Yojana की शुरुवात हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई है। Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत देश की गरीब गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बच्चों का ध्यान रखने के लिए मुफ्त सुविधा दी जा रही है। जननी सुरक्षा योजना के तहत भारतीय महिलाओं को ₹6000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

जिससे की गर्भवती महिला और नवजात शिशु दोनो का स्वास्थ्य अच्छा हो सकें। Janani Suraksha Yojana का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। इस योजना का लाभ शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उठा पाएंगी। Janani Suraksha Yojana Online Registration की जानकारी प्राप्त करने हेतु हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें। चलिए नीचे देखते है श्रेणियों का विभाजन कुछ इस प्रकार हैं।

शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं:– Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।इसके अलावा आशा सहयोगी को प्रसव प्रोतसाहन के लिए ₹200 प्रदान किए जायेंगे और प्रसव के बाद सेवा प्रदान करने के लिए ₹200 दिए जायेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं:– जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय ₹1400 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।इसके अलावा आशा सहयोगी को प्रसव प्रोतसाहन के लिए ₹300 प्रदान किए जायेंगे तथा प्रसव के बाद सेवा देने के लिए ₹300 दिए जायेंगे।

Janani Suraksha Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामJanani Suraksha Yojana (JSY)
राज्यसभी राज्यों में
कब शुरु हुईवर्ष 2005 में
उद्देश्यगर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता और निशुल्क उपचार प्रदान करना
लाभार्थीगरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली सभी गर्भवती महिलाएं
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम आयुन्यूनतम आयु 19 वर्ष
सहायता राशि₹6000
Home PageClick Here
Official Websitenhm.gov.in
Helpline Number104

Janani Suraksha Yojana क्या है?

Janani Suraksha Yojana 2024 का मुख्य लक्ष्य गरीब गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म देने हेतु प्रोतसाहन करना है। जिससे की मरने वाली गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की दर कम की जा सके। जननी सुरक्षा योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हिस्से के रूप में सुरक्षा मातृत्व के लिए एक योजना है।

Janani Suraksha Yojana 2024 पूरे देश में लागू है। इस योजना की शुरुआत 12 अप्रेल 2005 में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। यह योजना सभी गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

Janani Suraksha Yojana का उद्देश्य

जननी सुरक्षा योजना 2024 के तहत खीरी के ग्रामीण इलाकों और देश की आर्थिक रूप से गर्भवती महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस सहायता का उद्देश्य इस महत्त्वपूर्ण समय में महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। हम सब जानते है की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं न तो सही से गर्भपात के दौरान स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों को पूरा कर पाती हैं और न ही अन्य किसी जरूरत को पूरा कर पाती है।

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा संबंधी सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहती है। इन सब नतीजों को मध्य नजर रखते हुए भारत सरकार ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुवात की है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता तथा चिकित्सा सहायता दोनो प्रदान की जाएगी।जिससे की जच्चा और बच्चा दोनो सुरक्षित होंगे। Janani Suraksha Yojana 2024 की सहायता से गर्भवती महिला मृत्यु दर तथा नवजात शिशु मृत्यु दर दोनो ही देश में कम हो सकेगी।

लो परफॉर्मिंग तथा हाई परफॉर्मिंग स्टेट लिस्ट

नीचे दिए गए राज्य लो परफॉर्मिंग स्टेट में आते है तथा बचे सभी राज्य हाई परफॉर्मिंग स्टेट के अंदर आते है।

• राजस्थान

• मध्य प्रदेश

• उत्तराखंड

• उत्तर प्रदेश

• जम्मू कश्मीर

• छत्तीसगढ़

• आसाम

• ओडिशा

• बिहार

• झारखंड

जननी सुरक्षा योजना 2024 के तहत कितना पैसा मिलता है?

Pradhan Mantri Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। चलिए अब हम जानते हैं की शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में कितने पैसे मिलते हैं।

शहरी क्षेत्र

• लो परफॉर्मिंग स्टेट के लिए भारत सरकार द्वारा महिला को ₹1000 तथा आशा को ₹200 की राशि प्रदान की जाएगी।

• हाई परफॉर्मिंग स्टेट के लिए सरकार महिला को ₹600 तथा आशा को ₹200 की राशि प्रदान की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र

• लो परफॉर्मिंग स्टेट के लिए महिला को ₹1400 तथा आशा को ₹600 की राशि प्रदान की जाएगी।

• हाई परफॉर्मिंग स्टेट के लिए महिला को ₹700 तथा आशा को ₹200 की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी

Janani Suraksha Yojana 2024 की जानकारी कुछ इस प्रकार हैं:–

• जननी सुरक्षा योजना को 12 अप्रैल 2005 को आरंभ किया गया था।

• Janani Suraksha Yojana 2024 का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।

• जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थी के पास एमसीएच कार्ड के साथ जेएसवाई कार्ड होना अनिवार्य है।

• भारत सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना का संचालन देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाता है।

• Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत भारत के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,आसाम,बिहार,जम्मू कश्मीर,झारखंड और उड़ीसा टारगेट पर है।

• निधि का 4 प्रतिशत भाग एडमिनिस्ट्रेटिव एक्सपेंस के उपयोग में लिया जाएगा।

• प्रसव के दौरान अच्छी सेवा और सुविधाएं मिले इसके लिए प्रत्यक ब्लॉक में कम से कम 2 इच्छुक संस्थानों को मान्यता दी जाएगी।

• यदि पति या पत्नी में से कोई नसबंदी करवा लेता है तो ऐसी स्थिति में उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

• सिजेरियन सेक्शन के लिए जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से प्रस्तुति की राशि प्रदान की जाएगी।इसके अलावा ₹1500 की राशि भी प्रदान की जाएगी।

• गर्भवती महिलाओं के साथ रहने वाली आशा को ₹600 की राशि प्रदान की जायेगी तथा एक्स्ट्रा ₹200 भी प्रदान किए जायेंगे। सरकार द्वारा आशा को ₹250 ट्रांसपोर्ट राशि भी दी जाएगी।

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ प्राप्त करने हेतु इस वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

Janani Suraksha Yojana के लाभ और विशेषताएं

प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लिए नीचे दिए गए कुछ निम्नलिखित लाभ और विशेषताएं हैं:–

• जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों के पास एमसीएच कार्ड के साथ जननी सुरक्षा कार्ड भी होना अनिवार्य है।

• Janani Suraksha Yojana 2024 ने ASHA को मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में पहचान की है।

• जननी सुरक्षा योजना को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया गया है।

• JSY 2024 का मुख्य लक्ष्य निम्न राज्य पर है राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी,आसाम, उड़ीसा,झारखंड, जम्मू कश्मीर,बिहार,छत्तीसगढ़ आदि का विकास करना है।

• Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत जो गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी या आशा चिकित्सकों की सहायता से बच्चे को घर पर जन्म देती है।ऐसी महिलाओं को 500 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी।

• प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना 2024 के तहत पंजीकरण करवाने वाली सभी महिलाओं को कम से कम दो प्रसव पूर्व जांच बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी संबंधित सेवाओं के साथ डिलीवरी के बाद की अवधि में उनकी सहायता की जाएगी।

Janani Suraksha Yojana की निगरानी

• जननी सुरक्षा योजना की निगरानी के लिए उप केंद्र स्तर पर प्रतिमाह बैठक की जाएगी।

• यह बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाएगी।

• Janani Suraksha Yojana 2024 की बैठक हर महीने के तीसरे शुक्रवार को आयोजीत की जाएगी।

जननी सुरक्षा योजना के तहत आशा तथा अन्य स्वास्थ्य सेवकों की भूमिका

• गर्भवती महिला के स्वास्थ्य पर नजर रखना।

• लाभार्थी की पहचान करना तथा उनका पंजीकरण करवाना।

• लाभार्थी महिला को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद करना।

• लाभार्थी महिला को आखिरी तीन एएमसी चेकअप में मदद करना।

• प्राइवेट हेल्थ सेंटर और गवर्नमेंट हेल्थ सेंटर की पहचान करना।

• नवजात शिशु के लिए 14 सप्ताह की आयु तक टीकाकरण की व्यवस्था करना।

• लाभार्थी को इंस्टीट्यूशन डिलीवरी करवाने के लिए प्रोत्साहित करना।

Janani Suraksha Yojana के लिए पात्रता

लो परफॉर्मिंग स्टेट

• वो सभी महिलाएं जिनका प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या फिर प्राइवेट इंस्टीट्यूशन के माध्यम से होता है।

• Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत सभी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को सम्मिलित किया जाएगा जिनका प्रस्ताव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या प्राइवेट इंस्टीट्यूशन के माध्यम से होता है।

हाई परफॉर्मिंग स्टेट

• लाभार्थी महिला की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

• लाभार्थी महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली होनी चाहिए।

• Janani Suraksha Yojana 2024 के तहत सभी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को सम्मिलित किया जाएगा जिनका प्रस्ताव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या प्राइवेट इंस्टीट्यूशन के माध्यम से होता है।

जननी सुरक्षा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Janani Suraksha Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:–

• आधार कार्ड

• जननी सुरक्षा कार्ड

• मूल निवास प्रमाण पत्र

• बीपीएल राशन कार्ड

• मोबाइल नंबर

• पासपोर्ट साइज फोटो

• बैंक खाते की पासबुक

• हॉस्पिटल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट

Mukhyamantri Balika Scooty Yojana 2024:–इस योजना के तहत अब बालिकाओं को सरकार दे रही मुफ्त में स्कूटी,जाने कोन होगा लाभार्थी,यहां करें आवेदन।

Janani Suraksha Yojana की आधिकारिक वेबसाइट

प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च कर दी गई है। इस योजना में आवेदन या अन्य कोई जानकारी प्राप्त करने हेतु आप Janani Suraksha Yojana 2024 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जायेगी।

Janani Suraksha Yojana 2024 Apply Online कैसे करे?

जननी सुरक्षा योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और अपना आवेदन कर ले:–

• Janani Suraksha Yojana Online Registration करने हेतु सबसे पहले आपको जननी सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

• अब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे।

Janani Suraksha Yojana

• होम पेज पर आकर आपको जननी सुरक्षा योजना का एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करना है।

Janani Suraksha Yojana

• एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद इसमें पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी भर देनी है।

• जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज इस फॉर्म के साथ अटैच कर देने है।

• अब इस फॉर्म को आपको आंगनवाड़ी या नजदीकी महिला स्वास्थ्य केंद्र में जमा कर देना है।

• इस तरह आप जननी सुरक्षा योजना में आवेदन कर सकते हैं।

जननी सुरक्षा योजना में आवेदन की स्थिति कैसे चेक करे?

जननी सुरक्षा योजना में आवेदन की स्थिति देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:–

• सबसे पहले आपको जननी सुरक्षा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

• अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।

• होम पेज पर आपको आवेदन स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

• अब एक नया पेज खुल कर आएगा जिस पर आपको अपना रेफरेंस नंबर दर्ज करना है।

• अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।

• इस तरह आप जननी सुरक्षा योजना की आवेदन स्थिति को चेक कर सकते हैं।

जननी सुरक्षा योजना का हेल्पलाइन नम्बर

आज हमने हमारे इस आर्टिकल की सहायता से आपको जननी सुरक्षा योजना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। Janani Suraksha Yojana 2024 से जुड़ी कोई भी समस्या या आवेदन करने में कोई समस्या होने पर आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

104

Janani Suraksha Yojana

Some Important Links

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram ChannelJoin Us
Home PageClick Here

Janani Suraksha Yojana FAQ

  1. प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना कब लागू हुई?

    प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना वर्ष 2005 में लागू हुई थी।

  2. जननी सुरक्षा योजना ₹6000 प्रतिमाह क्या है

    सरकार द्वारा ₹6000 गर्भवती महिला को आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं जिससे कि वह गर्भावस्था में खुद का और बच्चे का पालन पोषण अच्छे से कर सके।

  3. जननी सुरक्षा योजना में आवेदन कैसे करें?

    जननी सुरक्षा योजना में आवेदन करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है। इस आवेदन फार्म में संपूर्ण जानकारी भरकर तथा अपने आवश्यक दस्तावेज अटैच करके आपके नजदीकी आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र में जमा कर देना हैं।

  4. सरकारी अस्पताल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है?

    जननी सुरक्षा योजना के तहत शहरी क्षेत्र की महिला को ₹1000 तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिला को ₹1400 दिए जाते हैं।

  5. जननी सुरक्षा योजना कितने राज्यों में है?

    जननी सुरक्षा योजना गरीब गर्भवती महिलाओं पर केंद्रित है। इस योजना में उन राज्यों को शामिल किया गया है जहां संस्थागत प्रसव दर कम है जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर।

  6. जननी सुरक्षा योजना से क्या लाभ है?

    जननी सुरक्षा योजना की सहायता से गरीब गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए मातृ तथा नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है।

  7. प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना क्या है?

    प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत देश की गरीब गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

अन्य पढ़े :–

PM Modi Yojana 2024

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2024

PM Surya Ghar Yojana 2024

PM Ujjwala Yojana 2024

Free Silai Machine Yojana 2024

Pradhan Mantri Shram Yogi Mandhan Yojana 2024

Urmila

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Urmila है। में 3 वर्षों से आर्टिकल लिखने का काम कर रही हूं। मुझे सरकारी योजना, Daily अपडेट के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद है। अभी तक में 2800 से ज्यादा आर्टिकल लिख चुकी हूं । आप जिस वेबसाइट पर आए हैं यह मेरी वेबसाइट है। हमारे आर्टिकल को पढ़ने और हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद।

1 thought on “Janani Suraksha Yojana 2024 (JSY): लाभ, पात्रता एवं सम्पूर्ण जानकारी | जननी सुरक्षा योजना”

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock