WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2024: Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana ऑनलाइन आवेदन,अभी देखे सूची

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2024: दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसी बीच एक योजना वरिष्ठ नागरिकों के हित में चलाई जा रही है। जिससे की दिल्ली के वरिष्ठ नागरिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सके। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana दिल्ली सरकार द्वारा 2018 में चलाई गई थी। इस योजना की वजह से बहुत सारे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर चुके है और बहुत सारे अभी बाकी भी है। सरकार ने इस योजना का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना रखा है। तीर्थ योजना के लाभार्थियों को चिन्हित धार्मिक स्थलों के दर्शन सरकार फ्री में कराएगी।

चलिए आज हम आपको हमारे आर्टिकल पर बताते है की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है,वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024,Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana,वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना पंजीकरण,वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024-25,मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट 2024,वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा पोर्टल,वरिष्ठ नागरिक यात्रा कब जाएगी?वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा लॉटरी,वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2024 लॉटरी रिजल्ट और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में कैसे आवेदन करे की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

Tirth Yatra Yojana Delhi

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2024

Table of Contents

दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में दर्शन कराने हेतु दिल्ली सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना की सहायता से दिल्ली के बुजुर्ग नागरिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकते हैं। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के तहत लाभार्थी का पूरा खर्चा जैसा की खाना, पीना, रहना, सोना आदि दिल्ली सरकार उठाएगी। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के तहत सफर के लिए सरकार ने वातानुकुलित ट्रेन को बुक किया है। जिससे की बुजुर्ग नागरिक बिना किसी परेशानी के आसानी से तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सके।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Tirth Yatra Yojana
राज्यदिल्ली
कब शुरु हुईजनवरी 2018
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
उद्देश्यधार्मिक स्थलों की यात्रा करवाना
लाभार्थीदिल्ली के सभी वरिष्ठ नागरिक
Home PageClick Here
Official Websiteedistrict.delhigovt.nic.in
Helpline Number 011-23935730, 011-23935731, 011-23935732, 011-23935733, 011-23935734

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana क्या है?

दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने इस योजना को शुरू किया था। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सरकार अपने खर्चे से चिन्हित धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। इस योजना के लाभार्थी वही होंगे जिन्होंने इस योजना में आवेदन किया है या जो पात्र होंगे। योजना में ऑनलाइन आवेदन दिल्ली के “ई जिला” वेब पोर्टल पर जाकर कर सकते है।इस योजना के तहत लाभार्थी का भोजन का खर्चा,यात्रा का खर्चा,निवास का खर्चा सरकार देंगी, यानी लाभार्थी को पूरी यात्रा सरकार निशुल्क करवाएगी।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लिए वरिष्ठ महिला या पुरुष दोनों आवेदन कर सकते है। तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकार AC वाली ट्रेन, भोजन की सुविधा ,रहने की सुविधा और अन्य सभी योग्य सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस योजना के तहत हर बुजुर्ग के पास एक 21 वर्ष का अटेंडेंट उनकी सहायता के लिए रहेगा। इस योजना की मदद से सरकार 77,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य

धार्मिक स्थलों के दर्शन करना एक बहुत ही सौभाग्य की बात है पर आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण तथा अन्य पारिवारिक जिमेदारियो की वजह से बहुत सारे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते है। इसको मध्य नजर रखते हुए सरकार ने यह तीर्थ यात्रा योजना चलाई है ताकि दिल्ली के सभी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सके।

सरकार वरिष्ठ महिला और पुरुष को फ्री में तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाएगी तथा अन्य सुविधा का भी लाभ देगी जैसा खाना, पीना, रहना, घूमना,आदि। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का मुख्य उद्देश्य यही है की दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए।

यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाएं

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के तहत दिल्ली के नागरिकों को वातानुकुलित ट्रेन,आवास,खाना पीना,बोर्डिंग तथा अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु का अटेंडेंट हर बुजुर्ग लाभार्थी के साथ जा सकता है।तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार 77,000 वरिष्ठ नागरिकों को दर्शन करवाएगी। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु आप इस योजना में जल्दी से जल्दी आवेदन करे।

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ प्राप्त करने हेतु इस वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana के लाभ और विशेषताएं

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लाभ और विशेषताएं कुछ इस प्रकार है:–

• तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है।

• Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana की शुरुवात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा की गई है।

• Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का लाभ दिल्ली की बुजूर्क महिला और पुरुष दोनों ले सकते हैं।

• इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले योजना में आवेदन करना होगा।

• इस योजना में सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा वातानुकूलित ट्रेनों में कराई जाएगी।

• योजना के अंतर्गत दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली, दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली, दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली, दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली, दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

• इस योजना की शुरूवात जनवरी 2018 में दिल्ली में की गई थी।

• योजना के तहत सरकार यात्री का सम्पूर्ण खर्चा खुद उठाएगी तथा यात्री का सारा बंदोबस्त जैसे खाना, रहना, सोना इत्यादि सबकुछ सरकार करेगी।

Janani Suraksha Yojana 2024: इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी आर्थिक सहायता और मुफ्त में चिकित्सा सेवाएं, जानें कोन होगा लाभार्थी, यहां करे आवेदन

दिल्ली तीर्थ यात्रा योजना पात्रता

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली के लिए निम्नलिखित पात्रता का होना अनिवार्य है:–

• इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

• Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana का लाभ उठाने के लिए दिल्ली के मूल निवासी होना अनिवार्य है।

• वरिष्ठ महिला और पुरुष दोनों इस योजना के लिए पात्र होंगे।

• इस योजना का लाभ ऐसे नागरिकों को दिया जायेगा जिनकी सालाना आय 3 लाख से कम है।

• Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का लाभ एक नागरिक अपने जीवन काल में एक बार ही ले सकता है।

• इस योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों के लिए नहीं है।

सीएम तीर्थ यात्रा योजना दस्तावेज़

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज:–

• आधार कार्ड

• पासपोर्ट साइज़ फोटो

• मोबाइल नंबर

• कोई भी एक पहचान पत्र

• बैंक पासबुक

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कवर किए गए स्थान

इस योजना के तहत कवर किए गए निम्न स्थान कुछ इस प्रकार है:–

• दिल्ली–वैष्णो देवी–जम्मू–दिल्ली

• दिल्ली–अजमेर–पुष्कर–दिल्ली

• दिल्ली–हरिद्वार–ऋषिकेश–नीलकंठ–दिल्ली

• दिल्ली–मथुरा–वृंदावन–आगरा–फतेहपुर सीकरी–दिल्ली

• दिल्ली–अमृतसर–बाघा बार्डर –आनंदपुरा साहिब–दिल्ली

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2024: इस योजना के तहत सरकार देगी बेटियों के जन्म पर 50000 रूपये की आर्थिक सहायता, जानें कोन होगा लाभार्थी, यहां करे आवेदन।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana ट्रैवल पैकेज

दिल्ली–अयोध्या–दिल्ली4 दिन
दिल्ली–हरिद्वार–ऋषिकेश–नीलकंठ–दिल्ली4 दिन
दिल्ली–वैष्णोदेवी–जम्मू–दिल्ली5 दिन
दिल्ली–अजमेर–पुष्कर–नाथद्वारा–हल्दीघाटी–उदयपुर–दिल्ली6 दिन
दिल्ली–अमृतसर–बाघा बार्डर –आनंदपुर साहिब–दिल्ली4 दिन
दिल्ली–मथुरा–वृंदावन–आगरा–फतेहपुर सीकरी–दिल्ली5 दिन
दिल्ली–तिरुपति बालाजी–दिल्ली7 दिन
दिल्ली–रामेश्वरम–मदुरै–दिल्ली8 दिन
दिल्ली–बोधगया–सारनाथ–दिल्ली6 दिन
दिल्ली–उज्जैन–ओंकारेश्वर–दिल्ली6 दिन
दिल्ली–शिरडी–शनि शिंगलापुर–त्रियामकेश्वर–दिल्ली5 दिन
दिल्ली–जगन्नाथ पूरी–कोर्णाक–सोमनाथ–दिल्ली7 दिन
दिल्ली–द्वारकाधीश–नागेश्वर–सोमनाथ–दिल्ली6 दिन

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आधिकारिक वेबसाइट

दिल्ली तीर्थ यात्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट सरकार द्वारा लॉन्च कर दी गई है। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana में आवेदन करने तथा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया–Registeration Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

Tirth yatra yojana 2024 online registration करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें :–

• Tirth yatra yojana 2024 apply online करने के लिए आपको तीर्थ यात्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

• अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जायेगा।

Tirth Yatra Yojana

• होम पेज पर जाने के बाद ई डिस्टिक दिल्ली में पंजीकरण वाले क्षेत्र के अंतर्गत न्यू यूजर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

• अब आपको यहां पर आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड का चुनाव करना है और कार्ड्स के नंबर को दर्ज कर देना है।

• इसके बाद आपको कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा और बॉक्स को चेक करके जारी रखें अथवा कंटिन्यू वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

• अब आपको रजिस्ट्रेशन फार्म दिखाई देगा, जिसमें सारी जानकारी को दर्ज कर देना है और स्कैन किए गए दस्तावेज को भी अपलोड कर देना है।

• अब आपको एप्लीकेशन को जमा कर देना है और पंजीकरण आईडी तथा पासवर्ड को आपको याद रख लेना है।

• अब आपको वेबसाइट में लॉगिन करना होगा और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन कर लेना है।

• जब आपका इसमें आवेदन हो जायेगा, इसके बाद स्थानीय विधायक से आपको प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा, तभी आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

• इस तरह आप वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना पंजीकरण 2024 पूरा कर सकते हैं।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana List

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए जैसे ही आवेदन पूरे होंगे और सभी आवेदनकर्ता का डाटा दिल्ली सरकार तक पहुंचेगा।उसके बाद दिल्ली सरकार लाभार्थियों की एक सूची त्यार करेगी और उसे ऑनलाइन Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर देगी। अब जिन लाभार्थियों का मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लिस्ट में नाम होगा वह सभी नागरिक मुफ्त में तीर्थ स्थलों के दर्शन कर पाएंगे।

आवेदन की स्थिति खोजने की प्रक्रिया

• Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana की आवेदन की स्थिति खोजने के लिए आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

• अब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर जाएं।

• होम पेज पर आपको सेवाओं के अनुभाग से अपने एप्लीकेशन को ट्रैक करे ऑप्शन पर क्लिक करे।

• अब आपको विभाग का नाम राजस्व विभाग चुनना होगा।

• अब आपको मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का चयन करें।

• आवेदन संख्या और आवेदक का नाम दर्ज करे।

• कैप्ट्चा कोड दर्ज करके और खोजे के ऑप्शन पर क्लिक करे।

• इस तरह आप Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana की आवेदन की स्थिति देख सकते है।

Grievance दर्ज करने की प्रक्रिया

• सर्वप्रथम आपको Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

• अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

• अब आपको होम पेज पर रजिस्टर ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Tirth Yatra Yojana

• अब एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमे आपको ग्रीवेंस फॉर्म दिखेगा।

• इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज कर देनी है जैसे की नाम,मोबाइल नंबर आदि।

• अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

• इस तरह आप इस योजना का ग्रीवेंस दर्ज कर सकते हैं।

ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

• सबसे पहले आपको तीर्थ यात्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

• अब आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आएगा।

• होम पेज पर आपको ट्रैक ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Tirth Yatra Yojana

• अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमे आपको ग्रीवेंस ,मोबाइल नंबर और कैप्ट्चा कोड दर्ज करना है।

• अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।

• इस तरह आप Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana का ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Delhi हेल्पलाईन नंबर

आज हमने आपको हमारे इस आर्टिकल की सहायता से दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana में आवेदन करने में कोई समस्या तथा अन्य कोई समस्या होने पर आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

011-23935730

011-23935731

011-23935732

011-23935733

011-23935734

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana FAQ

  1. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है?

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली सरकार करवाएगी मुफ्त में तीर्थ स्थलों के दर्शन। इस योजना का संपूर्ण खर्चा दिल्ली सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

  2. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली के हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    011-23935730,011-23935731,011-23935732,011-23935733,011-23935734

  3. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?

    तीर्थ यात्रा योजना के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट लगेंगे : –(i) आधार कार्ड (ii) बैंक खाते की पासबुक (iii) मोबाइल नंबर (iv) पासपोर्ट साइज फोटो (v) पहचान पत्र

  4. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना किस राज्य में संचालित है?

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का संचालन दिल्ली राज्य में किया गया है।

  5. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें?

    मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन की संपूर्ण जानकारी हमने हमारे आर्टिकल पर ऊपर प्रदान कर दी है। जिसे पढ़कर आप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Urmila

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम Urmila है। में 3 वर्षों से आर्टिकल लिखने का काम कर रही हूं। मुझे सरकारी योजना, Daily अपडेट के बारे में आर्टिकल लिखना पसंद है। अभी तक में 2800 से ज्यादा आर्टिकल लिख चुकी हूं । आप जिस वेबसाइट पर आए हैं यह मेरी वेबसाइट है। हमारे आर्टिकल को पढ़ने और हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद।

1 thought on “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2024: Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana ऑनलाइन आवेदन,अभी देखे सूची”

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock